*ओ पी कश्यप बने प्रदेश अध्यक्ष तो कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई*

🔴*वाराणसी।चितईपुर*
आज 15 अगस्त के 75वे आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ औसर पर अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। जिसमें अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय सचिव शीतांसु पांडे ने राकेश मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश और सहमति से प्रदेश और जिले की टीम का मनोनयन किया गया। जिसमें ओ पी कश्यप को प्रदेश अध्यक्ष,आनन्द कुमार मिश्र प्रदेश महासचिव, मधुबाला प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ, डा.पंकज कर्ण प्रदेश सचिव,लोकपति शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष,फूलचंद विश्वकर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुभव त्रिपाठी जिलाध्यक्ष वाराणसी, अविनाश मिश्र जिला सचिव वाराणसी के पदो पर नवनियुक्त किया गया।राष्ट्रीय सचिव शीतांसु पांडे ने कहा की आज आजादी के 75वे वर्ष को पूरा होने पर पुरा विश्व आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। और इसी दिन अपनी प्रदेश और जिले की टीम को गठित करके उत्सव मनाने का एक और मौका दे रहा हूं। साथ में सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। नवनियुक्त प्रदेश की टीम और नवनियुक्त जिले की टीम अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय संगठन को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे और पूरे प्रदेश में मानव कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओ पी कश्यप के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनयन होने पर संगठन के सभी पदाधिकारियों में ‘हर्ष’ देखने को मिला। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने ओ पी कश्यप को फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। ओ पी कश्यप ने सभागार में आए हुए सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से समाज में अपराध और अपराधियों की संख्या बढ़ती ही चली जा रही है। इस पर लगाम लगाना अति आवश्यक है। और यह तभी संभव है। जब हम सारे लोग मिलकर संगठन का विस्तार करेंगे। गरीब व जरूरतमंद लोगों के ऊपर विशेष तौर पर ध्यान देने की आवश्यकता है।