शिक्षा के उच्च शिखर के लिए नई शिक्षा व्यवस्था को समझना जरूरी कुलपति
अब्दुल गफ्फार खान की रिपोर्ट
गोरखपुर(ब्रह्मपुर)
शहीद बंधू सिंह डिग्री कालेज करमहा के प्रथम समावर्तन संस्कार समारोह को सम्बोधित करते हुए सेवा कुंज दिव्य प्रेम मिशन हरिद्वार के अध्यक्ष डाक्टर आशीष गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि सार्थक जीवन के लिए समावर्तन उपदेश और उसके संकल्प का पालन करना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि समावर्तन संकल्प से हमे जीवन मे सूचिता और ईमानदारी से अपने परिवार और समाज के प्रति उत्तरदायित्वों को पूरा करने का मौका मिलता है। इससे हमें अपने परिवार और देश की एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने का बोध होता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गोरखनाथ चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुल सचिव डाक्टर प्रदीप कुमार राव ने कहा कि आज यह सौभाग्य की बात है कि यहां के छात्र छात्राओं को ऐसे व्यक्तित्व के द्वारा समावर्तन का उपदेश के बारे में बताया गया और संकल्प दिलाया गया जो उस उपदेश और संकल्प को अपने व्यवहारिक जीवन मे पालन करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपने जीवन मे आत्मसात करने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह ने कहा कि वर्तमान समय मे शिक्षा के उच्च शिखर को पाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा व्यवस्था और वर्तमान भारतीय शिक्षा व्यवस्था को समझना बहुत जरूरी है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा व्यवस्था में हो रहे बदलाव के साथ चलने की अपील की। शहीद बंधु सिंह डिग्री कालेज के प्राचार्य डाक्टर यू.पी. सिंह ने डाक्टर आशीष गौतम को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में बीएचयू के प्रोफेसर जे.पी. शाही ने कहा कि भारतीय संस्कृति में समावर्तन संस्कार को बारहवां संस्कार माना जाता है। कार्यक्रम का संचालन सर्वेश शुक्ला ने किया। इस अवसर पर कालेज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों ने मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कालेज के प्रबंधक अजय कुमार सिंह टप्पू, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, एलपीके इंटर कालेज के प्रधानचार्य डाक्टर दिनेश मणि त्रिपाठी, पूर्व प्रधानाचार्य प्रद्युम्न द्विवेदी, बालेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, पूर्व विधायक बेचन राम, कैप्टन आद्या प्रसाद दुबे, धनंजय सिंह कौशिक, राजकुमार व्यास, प्रकाश चंन्द नन्हे, डाक्टर अशोक सिंह, पवन सिंह, अतुल कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।