राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने अग्निशमन केन्द्र महराजगंज का फीता काटकर किया लोकार्पण

🔴रायबरेली 01 जुलाई, 2022
मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ से अग्नि से सुरक्षा, अमूल जीवन की रक्षा के आधार पर प्रदेश के 25 अग्निशमन केन्द्रों का वर्चुअल के माध्यम से लोकार्पण किया गया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह व विधायक सलोन अशोक कोरी ने फीता काटकर अग्निशमन केन्द्र महराजगंज का लोकार्पण किया गया। अग्निशमन केन्द्र महाराजगंज प्रशासनिक भवन वर्ष 2020 से प्रारम्भ होकर 30 जून 2022 को पूर्ण हुआ। आवासीय व अनावासीय भवन की कुल लागत 1038.18 लाख तक है। उ0प्र0 के 25 अग्निशमन केंद्रों में जनपद रायबरेली के महाराजगंज का अनावासीय फायर स्टेशन भी सम्मिलित है। इसे उ0प्र0 पुलिस आवास निगम लि0 नियोजन केन्द्र लखनऊ के द्वारा कार्य को पूर्ण कराया गया है। इस मौके पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने फायर बिग्रेड वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, एसडीएम महराजगंज व सीओं महराजगंज सहित अन्य फायर स्टेशन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।