डॉ शशि कांत सुमन
मुंगेर। रविवार को धरहरा प्रखण्ड के अमझर स्थित आनंद सम्भूति मास्टर यूनिट सह प्रवेश प्रातःकालित पांचजन्य के साथ हुआ। तथा 3 घण्टे अखंड कीर्तन बाबा नाम केवलम सैकड़ो साधक ने भाग लिया। इस मौके पर आस-पड़ोस के सैकड़ों ने बाबा नाम केवलम अखंड कीर्तन में भाग लिया, जिसके कारण उत्सव सा माहौल बन गया। कीर्तन के आध्यात्मिक तरंग से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर एक जागृत पूजा स्थल तथा योग कक्ष के साथ ही और एक कमरा का गृह प्रवेश हुआ। इस मौके पर दिल्ली सेक्टर के सेकोटोरियल सेक्रेटरी कल्याण मित्रानंद अवधूत ने बताया कि निकट भविष्य में एक अस्पताल आम सेवा सदन का निर्माण हो जाएगा। जिसका निर्माण कार्य द्रुत गति से हो रहा है। इस अस्पताल में हजारों मरीजों का इलाज किया जाएगा। आगे चलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, संगीत , नैचरोपैथी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सेवा किया जाएगा। आगे चलकर आनंद मार्ग का धर्म सम्मेलन भी इसी स्थान पर किया जाएगा। मनुष्य के मन मे विकास के उपाय जितना भी है उसे जल्द पूरा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हॉंगकॉंग सेक्टर के शुभनिजासानन्द अवधूत , भागलपुर डायसिस डायसिस सेक्रेटरी आचार्य द्रव भयानन्द अवधूत दादा, मुंगेर मुक्तिधाम के विष्णुदेव दास, ब्रह्मदेव दादा, सतीश दादा, इंद्रदेव दादा सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।