देवरिया से मृत्युंजय विशारद की रिपोर्ट :

देवरिया / 27 फरवरी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुल 234 जोडे एक दुजे के हुए, 221 हिन्दू जोडो का विवाह हिन्दू रीति से तथा 13 मुस्लिम जोडो का निकाह धर्म गुरुओं द्वारा विधि विधान से सम्पन्न कराया गया। नवदम्पतियों को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मत्स्य राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद, सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी, गन्ना विकास परिषद के उपाध्यक्ष नीरज शाही, जिलाधिकारी अमित किशोर, पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जी एन, अपर[KGVID]https://newsamacharplus.com/wp-content/uploads/2021/02/VID-20210227-WA0038.mp4[/KGVID]
जिलाधिकारी प्रशासन कुवर पंकज सहित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा भावभीनी बिदाई दी गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ कृषि मंत्री श्री शाही एवं राज्य मंत्री श्री निषाद द्वारा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री शाही ने कहा कि गरीबों की शादी धूमधाम एवं भव्यता के साथ सुनिश्चित हो, इसके लिये मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की गयी है। आज इसी योजना के तहत यह भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होने कहा कि यह अत्यन्त ही सराहनीय तथा बेटी को संरक्षण देने वाली योजना है[KGVID]https://newsamacharplus.com/wp-content/uploads/2021/02/VID-20210227-WA0035.mp4[/KGVID]उन्होने मिशन शक्ति कौशल, विकास सहित अनेक संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं की चर्चा की एवं नव दम्पतियों को विवाह बंधन की शुभकामनाये देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मत्स्य राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद नेअपने सम्बोधन में कहा कि सबका साथ-सबका विकास के साथ गरीबों के कल्याण का कार्य किया जा रहा है। उनको छत, बिजली, शौचालय सहित हर प्रकार से गरीब कल्याण की योजना प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाई गयी है और उसपर कार्य भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आर्थिक[KGVID]https://newsamacharplus.com/wp-content/uploads/2021/02/VID-20210227-WA0034.mp4[/KGVID]कठिनाईयों के कारण गरीब परिवारों को अपनी बेटियों की शादी के लिये कठिनाईयां होती थी,जिससे छुटकारे हेतु मा0मुख्यमंत्री जी द्वारा यह योजना चलाई गई, ताकि खुशी व गाजे-बाजे व भव्य आयोजनो के साथ उनकी भी शादी हो सके। उन्होने कहा कि इस योजना के तहत 35 हजार रुपये की धनराशि लडकी के खाते में भेजी जाती है तथा घर-गृहस्थी व श्रृंगार के 10 हजार रुपये तक की सामाग्री उन्हे प्रदान कर बिदा की जाती है तथा 6 हजार रुपये प्रति जोडे पर खान-पान व अन्य व्यवस्थाओं पर व्यय किया जाता है। इस प्रकार 51 हजार रुपये की धनराशि एक जोडे की शादी पर व्यय की जाती है ।जिलाधिकारी अमित किशोर ने नव दम्पतियों को उनके मंगलमय जीवन की कामना की तथा सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। उन्होने हर [KGVID]https://newsamacharplus.com/wp-content/uploads/2021/02/VID-20210227-WA0039.mp4[/KGVID]से
विधानसभा में इस तरह के कार्यक्रम कराये जाने को कहा। उन्होने कहा कि श्रम विभाग द्वारा भी विवाह कार्यक्रम की योजना संचालित है, इसके तहत भी बृहद कार्यक्रम कराया जा सकता है। उन्होने यह भी कहा कि इस योजना में कोई लक्ष्य नही है। इच्छुक सभी जोडे अपनी शादी इसके माध्यम से करा सकते है।पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र ने कहा कि यह अत्यन्त ही पवित्र योजना है। आज इसके माध्यम से एक साथ एक मण्डप में दाम्पत्र सूत्र में बडी संख्या में बध रहे है, जिसके हम सभी साक्षी है। उन्होने सभी जोडो को शुभकामनायें दीं। इसमें बड़ी संख्या में सम्भ्रांतजन,अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।