मथुरा
रिपोर्ट- सत्येंद्र यादव

मथुरा : बरसात में शहर की हालत बद से बदतर हो जाती है। सडकों पर कई फीट पानी भर जाता है। शहर भर में नाले खुले पडे हैं। इनमें गिर कर लोग जान गंवा रहे हैं। कैलाश नगर में खुले नाले में गिरकर दो युवकों की मौत के बाद लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा कई सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हें। इसमें 54 स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। 35 स्थानों पर राइजिंग वाल बनाई जा रही है। इसके अलावा नालों की सफाई के बाद तुरंत उन्हें ढका जाएगा। सभी सुधार कार्य जून के आखिर तक पूरे हो जाएंगे। वहीं शुक्रवार को खुले नाले में एक और व्यक्ति गिर गया। यहां मौजूद लोगों की सजगता से उसकी जान बच गई। महोली रोड स्थित गहरे नाले में राजन नामक व्यक्ति गिर गया। नाले के दल-दल में फंसे व्यक्ति ने सहायता के लिए शोर मचाया। आस-पास के लोग नाले की ओर दौड़े और उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। नगर आयुक्त अनुनय झा ने सफाई कर्मचारियों को कार्यशैली में बदलाव लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नाले की सफाई करने के बाद तुरंत नालों को ढ़का जाए। सिल्ट उठने का इंतजार न किया जाए। उन्होेंने खुले नालों से हो रही दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के लिए दो कार्य सुधार कार्य जल्द किए जाएंगे। निगम द्वारा पिछले दो दिनों में सर्वे किया गया कि शहर में ऐसे 54 पॉइंट हैं जहां नालों में दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे स्थानों पर निगम द्वारा बोर्ड लगाए जा रहे हैं। जिनके द्वारा लोगों को गहरे और बड़े नालों से सचेत किया जा रहा है। वहीं नगर में 35 ऐसे पॉइंट हैं जहां राइजिंग वॉल निगम द्वारा लगाई जा रही है।