उझानी– जनपद- (बदायूं) से विवेक गुप्ता की रिपोर्ट:-

उझानी-बदायूं  नगर/ उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गई जब भारतीय जनता पार्टी के समर्थक तथा कार्यकर्ताओं को नगर उझानी निवासी राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा को केन्द्रीय मंत्री वनाए जाने की जानकारी मिली।
आगे बता दें कि राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा को केन्द्रीय मंत्री वनाए जाने से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नगर में जगह-जगह मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी छोड़कर भी जमकर जश्न मनाया गया।इस खुशी के मौके पर नगर व आसपास क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ तमाम समाजसेवी उपस्थित रहे।