मऊ / मिशन शक्ति विशेष अभियान दिनांक 27 फरवरी,2021 से 08 मार्च,2021 तक संचालन हेतु बैठक मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन के सभाकक्ष में संपन्न हुई।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये संचालित ‘‘मिशन शक्ति‘‘ विशेष अभियान को पूर्व की भाॅति अन्तराट्रीय महिला दिवस 08 मार्च 2021 से संचालित किये जाने हेतु दिनाँक 27 फरवरी 2021 से 08 मार्च 2021 निर्देश दिये गये है जिसमे महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा ,सम्मान,स्वावलम्बन एवं महिला सशक्तिकरण हेतु जनपद स्तर पर अन्य विभागों से समन्वय करते हुए निम्नानुसार गोठियां/जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाय तथा उक्त कार्यक्रमों में राजस्व विभाग द्वारा संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों,राजस्व विधियों में महिला अधिकारों से सम्बन्धित प्रावधानों, राजस्व विभाग द्वारा आय,जाति, निवास, हैसियत प्रमाण-पत्र प्रदान करने हेतु उपलब्ध करायी जाये, महिला हेल्प डेस्क का जनपद स्तर पर विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय तथा उसपर प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथिमिकता के आधार पर शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराते हुये शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाना भी सुनिश्चित किया जाये, महिला हेल्प डेस्क पर दिनांक 08 मार्च 2021 को वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत किये गये पट्टों के सापेक्ष महिला पट्टेदारों को पट्टा-अभिलेखो का वितरण किया जाये, पात्र गरीब एवं असहाय महिलाओं को आवासित पट्टा दिये जाने की कार्यवाही पूर्ण करते हुए दिनांक 08 मार्च 2021 को ऐसी महिला पट्टेदारो को पट्टा-अभिलेखों का वितरण किया जाय, तहसील स्तर पर विशिष्ट उपलब्धी हासिल करने वाली 05 महिलाओं को 08 मार्च 2021 को सम्मानित किया जाये, 08 मार्च 2021 को जनपद में महिलाओं के द्वारा एवं बालिकाओं के नाम से वृक्षारोपण कराया जाय एवं ग्रामसभा में हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट में सर्वोच्य अंक प्राप्त करने वाली छात्रा के नाम पर एक तालाब को नामित कर उक्त नाम का बोर्ड ग्राम सभा में स्थित किसी एक तालाब पर एक वर्ष की अवधि के लिये लगाया जाय तथा उक्त बालिका पर नामित तालाब का सौन्दर्यीकरण मनरेगा के अन्तर्गत कराया जाये, वरासत अभियान के दौरान दर्ज महिला खातेदारो/महिला सह-खातेदारों को 08 मार्च 2021 को खतौनी के नकल का वितरण निशुल्क किया जाये तथा तहसील स्तर पर महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला खातेदारो/महिला सह-खातेदारों द्वारा आवेदन किये जाने पर 08 मार्च 2021 को खतौनी के नकल का वितरण निशुल्क किया जाये, महिला राजस्व कर्मियों द्वारा उत्कृट/उल्लेखनीय कार्य हेतु 08 मार्च 2021 को सम्मानित किया जाये एवंउत्कृट कार्य करने वाली महिला लेखपाल को भी सम्मानित किया जाय।उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे