मथुरा
रिपोर्ट सत्येंद्र यादव

मथुरा (गोवर्धन) : मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में अधिकारियों की अनदेखी के चलते गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की परेशानी कम होने की अपेक्षा बढ़ती हुई नजर आ रही है प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते क्रय केन्द्रों के अधिकारी एवं कर्मचारी जमकर मनमानी कर रहे हैं। क्रय केंद्रों पर अधिकारी व कर्मचारियों के मनमानी के शिकार हुए किसान अब इस हद तक ऊब गए हैं कि वह अपने गेहूं को क्रय केंद्रों से भर कर वापस घर ले जा रहे हैं। इस परेशानी के पीछे हर रोज बदलते सरकारी फरमानों को बताया जा रहा है।अडींग में अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी और रोज-रोज बदलते सरकारी फरमान के चलते क्रय केंद्र पर बेचने के लिए लाये गेहूं को किसान वापस घर ले जाने लगे हैं। कई किसान तारीख बीत जाने के बावजूद 50 क्विटल या उससे कम गेहूं बेचने वाले किसान भी क्रय केन्द्र अडींग का चक्कर लगा रहे हैं। वही उनका गेहूं खरीदने वाला सरकारी महकमा अभी तक इन्कार कर रहा है।किसानों का कहना है कि हफ्ते बीत जाने के बाद भी अडींग क्रय केंद्र पर गेंहू की तुलाई नही हो पा रही है। यहां कर्मचारी मशीन को बंद बताया जा रहा है। जिससे किसान परेशान होकर अपना गेंहू घर वापस ले जाने को मजबूर है। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है वही किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने का सपना दिखाकर किसानों के साथ छलावा किया है और खोले गए गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों का गेहूं नहीं लिया जा रहा है।