संत कबीर नगर / बेलहर। विकास खण्ड बेलहर कला के डिगेसरनाथ मंदिर पर सात दिवशीय श्रीराम कथा एवं रास लीला का आयोजन किया गया है जिसका शुरुवात आज दिन रविवार को गाजे-बाजे के साथ शुरुवात हुई यात्रा में हर ओर भक्ति का माहौल छाया दिखाई दिया। वातावरण में जयकारे की गूंज सुनाई पड़ी। कार्यक्रम की तैयारी सुबह से शुरू हुई। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ा, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी। महिलाएं भी कलश लिए वहां पहुंचने लगी। दोपहर में धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। भक्ति गीतों के बीच आगे-आगे शोभा यात्रा में शामिल लोग अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे, तो पीछे कलश लिए महिलाएं आगे बढ़ रही थीं। यह यात्रा डिगेसर नाथ मन्दिर से रसूलपुर, बरदाड, मठिया पार, भेरोरा पिकौरा से तिसियहवा घाट सरौवा होते हुवे फिर डिगेसर नाथ मन्दिर पर वापस आकर पूरे बिधि बिधान से जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। फिर यहां से यात्रा वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां पर विधि विधान के साथ कलश स्थापित कराया गया इस अवसर पर बिहारीलाल,धीरज,जितेंद्र,सन्तराम,प्रिंस बरनवाल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। कथा का समय शाम 7 बजे से रात 1 बजे तक रहेगा।