देवरिया  / रुद्रपुर 16 मार्च

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ग्रामीण क्षेत्रो में चौपालों के माध्यम से जन सम्पर्क प्रारम्भ कर दिया है।सुनियोजित ढंग से मंत्री व पार्टी पदाधिकारी पूरे दम खम के साथ लग गए हैं। आज अमौनी, करौता, करनपुर, व डहरौली में आयोजित चौपाल में बोलते हुए भाजपा गोरखपुर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पूर्व चैयरमैन छठ्ठेलाल निगम ने भाजपा सरकार द्वारा जन हित के योजनाओ पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी[videopack id=”5171″]https://newsamacharplus.com/wp-content/uploads/2021/03/VID-20210317-WA0005.mp4[/videopack]
सरकार में बिना जाति पाति के भेदभाव किये योजनाओ का लाभ एकदम पात्र ब्यक्तियों तक पहुँचा है।भाजपा सरकार में किसान, ब्यवसाई, महिला, युवा सबके कल्याण की योजनाएं संचालित हो रही हैं।[videopack id=”5172″]https://newsamacharplus.com/wp-content/uploads/2021/03/VID-20210317-WA0006.mp4[/videopack]उ० प्र० सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर जन जन तक सरकार की उपलब्धियां बताई जा रही है। इस अवसर पर जिला मंत्री महेश मणि, मण्डल अध्यक्ष रामसंतोष शुक्ल, मंडल प्रभारी रविन्द्र कौशल, नवीन सिंह, राम सुधारे पासवान, जितेन्द्र गुप्ता, जय बहादुर गौतम, प्रदीप गुप्ता, हरिओम कारुष, संजय, रतन शुक्ल, मनोज भारती, विकास मणि त्रिपाठी चन्द्रभूषण तिवारी, आदि नेताओं ने भी सरकार के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए, विपक्षी दलों के राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को भी इंगित किया।
सभी गांवों में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।