संत कबीर नगर। गुरुवार को खलीलाबाद स्थित एक होटल में पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद जी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में जिला पंचायत के वार्डो के संयोजक, ब्लाकों के संयोजक, मंडल अध्यक्ष और जिले के पदाधिकारी शामिल रहे। इस बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश के सह संगठन मंत्री भवानी सिंह ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर भाजपा को सर्वव्यापक बनाने पर जोर दिया। कहा कि भाजपा की सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है।

इसलिए समाज के हर वर्ग को भाजपा से जोड़कर सर्व व्यापी बनाना हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। भाजपा को सर्व व्यापी बनाने के लिए जरूरी है कि गांव से लेकर जिला पंचायत तक संगठन का कार्यकर्ता नेतृत्व करे। इसके लिए पंचायत चुनाव में लगे कार्यकर्ताओं को अपनी पकड़ हर क्षेत्र में बनानी चाहिए। सामाजिक समीकरण से लेकर हर उस बिंदु पर ध्यान देना चाहिए, जिससे हम आसानी से पंचायत का चुनाव जीत सकें। हम ऐसा तंत्र विकसित करें कि संगठन का कार्यकर्ता प्रत्याशी हो, और चुनावी सफलता भी हासिल करे। कहा कि भाजपा राजनीति के लिए राजनीति नहीं करती है।

आप बल्कि राष्ट्र नीति के लिए राजनीति करती है। कहा कि आज भाजपा के पक्ष में अनुकूलता है। दुनिया हमारे पीछे चल रही है। इस अनुकूलता का लाभ हमें पंचायत चुनाव में उठाना चाहिए। इस बैठक को प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष और पंचायत चुनाव प्रभारी प्रकाश पाल ने संबोधित करते हुए पंचायत चुनाव की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने पूर्व की सपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उस समय आरक्षण लागू करने पंचायती राज नियमावली कि धज्जियां उड़ाई गई। भाजपा की सरकार ऐसा नहीं करने वाली। आरक्षण की व्यवस्था पंचायती राज नियमावली के तहत ही बनेगी। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा प्रत्याशी खड़ा करेगी। प्रधान और बिडिसी के पद पर चुनाव लड़ने के सम्बन्ध में स्थानीय फोरम निर्णय करेगी। उन्होंने पंचायत चुनाव में पार्टी का कैडर खड़ा करने का आह्वान करते हुए कहा कि अपने कार्यकर्ताओं को ही चुनाव लड़ाना है। इस चुनाव में प्रत्याशी बनाने के लिए किसी बाहरी की भाजपा में इंट्री स्वीकार नहीं होगी। कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव अपनी सरकार की उपलब्धियों पर लड़ेगी और जीतेगी भी। गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ धमेंद्र सिंह ने भारतीय जन संघ से लेकर भारती जनता पार्टी की संगठनात्मक यात्रा और उसकी उपलब्धियों को रखा।

कहा कि सी ए ए और नया कृषि कानून को लेकर विपक्षी दलों द्वारा जनता में भ्रम फैलाया जा रहा है। विपक्ष झूठ बोलकर माहौल खराब कर रहा है। उन्होंने पूर्व की सपा और बसपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस दौरान भ्रटाचार और गुंडागर्दी चरम पर थी। दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ जी की अगुवाई में प्रदेश सरकार विकास की इबादत लिख रही है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। सपा और बसपा की सरकार में जनता को डराने वाले अपराधी और माफिया आज भय के माहौल में है। उन्होंने पंचायत चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रधान, प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत क्षेत्रीय मिडिया प्रभारी नवीन पान्डेय उर्फ बच्चा पान्डेय, संयोजक विनोद पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष रामललित चौधरी,जिला महामंत्री विवेकानंद वर्मा जी,हेमंत चतुर्वेदी अनिरुद्ध निषाद मंडल अध्यक्ष संतविदर पाल जज्जी , राजू राय रामसागर चौधरी मनीराम यादव राजीव गुप्ता हरिशंकर निषाद इनद्रशेन सिंह आदि उपस्थित रहे