मैनपुरी समाचारएलाऊ – विकासखंड जागीर क्षेत्र के ग्राम अजीतगंज बीते 28 अप्रैल को सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय राधेगोविंद मिश्रा की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई थी | सावित्री देवी अपने दो नाती बिट्टू व ओम एवं नातिन रिचा व दीक्षा का पालन पोषण करती थी | बच्चों के सिर से दादी का साया उठ गया लगभग 12 वर्ष पूर्व बच्चों के पिता संजय मिश्रा की कैंसर से मृत्यु हुई थी व दादा राधेगोविंद 20 वर्ष पूर्व बीमारी से निधन हो गया था | बच्चों की मां राधा मिश्रा लगभग 8 वर्ष पूर्व घर छोड़कर चली गई थी | जिनका आज तक कोई पता नहीं चल सका इन बच्चों का पालन पोषण दादी सावित्री देवी के द्वारा किया जाता था | घर के आखिरी बुजुर्ग को कोरोना निगल गया बच्चे अनाथ हैं | मोहल्ले वालो की मांग पर ग्राम पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री आवास दिलाया गया था | बड़ा लड़का बिट्टू उम्र 16 वर्ष मैनपुरी में मेहनत मजदूरी करता है | जिससे अपने भाई बहनों का पेट पाल रहा है | गुरुवार दोपहर नीता तिवारी जिला समन्वयक प्रोबेशन कार्यालय मैनपुरी बच्चों के घर पहुंची मदद का भरोसा दिलाया | ग्रामीणों ने मांग की अनाथ बच्चों को प्रशासन द्वारा अगर मदद हो जाती है तो भरण पोषण एवं शिक्षा सुविधाजनक हो सकेगी |

रिपोर्ट अवनीश शाक्य पत्रकार मैनपुरी
9412160009