✍️ उमानाथ यादव 21 सितंबर2022

रायबरेली – आगामी 23 सितंबर दिन शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल डलमऊ इकाई द्वारा नारायण उत्सव लान मैं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान मुंशीगंज रायबरेली के डॉक्टरों प्रोफेसरों द्वारा देहदान जागरूकता शिविर एवं एम्स में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा स्थानीय प्रशासन महिला पुलिसकर्मी एम्स के डॉक्टर एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह एवं युवा कमेटी का गठन किया जाएगा एवं साथ में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रोफेसर का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा उक्त जानकारी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने दिया