✍️तौफ़ीक़ खान -संवाददाता
🟥बबुरी-चंदौली: पुलिस क्षेत्राधिकारी चकिया परमीर सिंह ने बबुरी थाने का त्रिमासिक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने थाने पर मौजूद शस्त्रों का जायजा लिया।इसके अलावा पुलिसकर्मियों के बैरक व खाने की मेस का निरीक्षण किया जहा साफ सफाई से प्रभावित हुए।
क्षेत्राधिकारी चकिया ने बबुरी थाने के निरीक्षण के निरीक्षण में उन्होंने थाने में स्थित दफ्तर में रखे अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों से सभी रजिस्टर में अपराध अंकित होने तथा कार्रवाई के बारे में जानकारी की। सीओ ने थाने पर मौजूद दरोगा व पुलिसकर्मियों से शस्त्र खुलवाए खुद भी शस्त्र के बारे में पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। इसके बाद वह पुलिसकर्मियों के बैरक में पहुंच गए। जहां सुविधाओं की जानकारी की। पुलिस कर्मियों से समस्याओं के बारे में भी पूछा। कंप्यूटर कक्ष में निरीक्षण करते हुए आनलाइन कार्य के बारे में जानकारी की। पुलिस कर्मियों की बैठक में सीओ ने सभी उपनिरीक्षक से कहा कि अपनी विवेचना समय से गुणवत्ता के अनुसार निपटायें। सीओ ने खाने की मैस का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को खाना देने के बारे में जानकारी की। सीओ परमीर सिंह ने बताया कि थाना पर निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को शस्त्रों के संचालन के बारे में जानकारी देते हुए थाना परिसर में साफ सफाई से विशेष प्रभावित हुए। वहीं उन्हें हर हाल में थाने पर आने वाले पीड़ितों को न्याय देने के बारे में भी थाना प्रभारी से कहा।इस दौरान थाना प्रभारी के कार्यो की भी क्षेत्राधिकारी ने सराहना किया।।