🟥 मक़सूद अहमद भोपतपुरी की रिपोर्ट

🔻भाटपार रानी,देवरिया।देवरिया सदर तहसील क्षेत्र के कमधेनवां मथुरा छापर
में चल रहे श्रीमद्भागवत महापुराण कथा प्रेम यज्ञ के पांचवें दिन शनिवार को आचार्य पंडित घनश्यामानंद ओझा ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला व पूतना वध की कथा का रसपान कराया।कथा सुन श्रोता आनन्दित हो उठे।कथावाचक ने कहा कि कृष्ण के पैदा होने के बाद कंस उनको मौत के घाट उतारने के लिए अपनी राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षस पूतना को भेजता है। पूतना भेष बदलकर भगवान श्री कृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है। लेकिन भगवान श्री कृष्ण उसको मौत के घाट उतार देते हैं। उसके बाद कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इन्द्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन का कार्यक्रम करने के की तैयारी करते हैं। भगवान कृष्ण द्वारा उनको भगवान इन्द्र की पूजन करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजन करने की बात कहते हैं। इन्द्र भगवान उन बातों को सुनकर क्रोधित हो जाते हैं। वह अपने क्रोध से भारी वर्षा करते हैं। जिसको देखकर समस्त ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं। भारी वर्षा को देख भगवान श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर उठाकर पूरे नगरवासियों को पर्वत के नीचे बुला लेते हैं। जिससे हार कर इन्द्र एक सप्ताह के बाद बारिश को बंद कर देते हैं। जिसके बाद ब्रज में भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगने लगते हैं। कथा के दौरान भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। प्रधान यजमान श्रीमती विद्यावती देवी पत्नी स्व कपिल देव पांडेय, आयोजक सुनील कुमार पाण्डेय , अखिलेश कुमार पाण्डेय, राजेश कुमार पाण्डेय , ग्राम प्रधान जय प्रकाश पाल , अरविंद पाण्डेय , शिवेश , लक्की बाबा , अमुल्य , शशांक उपाध्याय , विकास , देवांस आदि मौजूद रहे।