🔴महुली/संत कबीर नगर।
नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के स्थानीय क़स्बा निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी हरिश्चंद्र उर्फ पहाड़ी के पुत्र मनीष हत्याकांड में दोषी सूदखोरों की अभी तक गिरफ्तारी न होने से व्यापारियों में काफ़ी रोष व्याप्त है।
व्यापारी संघ बीते शुक्रवार से ही जस्टिस फार मनीष जैसे पंपलेट कस्बे की दुकानों पर चस्पा कर न्याय की गुहार लगाते हुए व्यापारीयों को एकजुट होने का आह्वान किया था।
इसी क्रम में सूदखोरों की गिरफ्तारी न होने से नाराज़ व्यापारियों ने आज फिर महुली चौराहे पर चक्का जाम कर दिया।
व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री बनर्जी लाल अग्रहरि ने व्यापारी पुत्र की हत्या में शामिल सूदखोरों की गिरफ्तारी न होने से काफ़ी नाराज़ दिखे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महुली थाने के चार सिपाही भी इन सूदखोरों को संरक्षण दिये हुए हैं। पुलिस पर ढिलाई और लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में सड़क पर बैठकर जाम कर दिए।
व्यापारियों के गुस्से को देखकर थाना प्रभारी महुली के पसीने छूटने लगे। जाम की सूचना पाकर मौके पर सीओ और उपजिलाधिकारी धनघटा पहुंच गए। काफ़ी मशक्कत के बाद आगामी 02अक्तूबर को हरहाल में गिरफ्तारी के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष बनर्जी लाल ने चेताया कि कल10 बजे तक अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो फिर से चक्का जाम किया जायेगा।
अग्रहरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष बनरजी लाल अगर हरी के अगुवाई में शनिवार को महुली थाना के स्थानीय चौराहे पर व्यापारी उत्पीड़न को लेकर एक घंटा तक सड़क जाम किये रहे। तथा सूद खोरों की गिरफ़्तारी की मांग की।
प्रशासन के रविवार तक गिरफ्तारी के आश्वासन पर घंटे भर रहा जाम खत्म हुआ।
धरना और प्रदर्शन करने वालों में बनारजी लाल अग्रहरी प्रदेश अध्यक्ष अग्रहरि समाज ,पुष्कर चौधरी जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, अशोक कसौधन जिला उपाध्यक्ष अग्रहरि समाज, शैलेंद्र सिंह गुड्डू प्रांतीय सदस्य,दिग पाल पाल पूर्व ब्लाक प्रमुख नाथनगर ,महिपाल पाल, दिलीप अग्रहरी, मुरलीधर जायसवाल नगर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल, विनोद अग्रहरि जिला अध्यक्ष, कमलेश जायसवाल नगर महामंत्री, कपीश अग्रहरी, जफर अहमद जिला मंत्री, सुनील अग्रहरि, श्रीधर अग्रहरि , जगदंबा अग्रहरी, अमित, अजय पांडे, लव कुश अग्रहरि सत्या अग्रहरी, अभिषेक राय एवं तमाम व्यापारी गण मौजूद रहे हैं।