✍️रिपोर्ट नरेश सैनी

🟥मथुरा – बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में वृन्दावन के अटल्ला चुंगी चौराहे पर रिफ्लेक्टर लगाओ दुर्घटना भगाओ अभियान चलाया गया ! अभियान का शुभारंभ करते यातायात पुलिस वृन्दावन जोन प्रभारी रवि भूषण शर्मा ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करते कहा इस धुंध के मौसम में जिन वाहनों में लाइट नहीं हैं ! ऐसे वाहन स्वामी अपने अपने वाहनों में रिफ्लेक्टर जरूर लगाकर चले जिससे किसी के साथ

 

 

ठंड के समय में दुर्घटना नहीं हो पाएगी ! समिति संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी समिति सड़क हादसों को लेकर पिछले 11 वर्षों से लगातार काम करती आ रही है हम साल के 365 दिनों में से 180 दिन सड़क हादसों पर काम करते हैं आज रिफ्लेक्टर लगाओ दुर्घटना भगाओ अभियान के अंतर्गत वृन्दावन में चलाया गया इस अभियान के अंतर्गत, बैलगाड़ी, रिक्शा , ई-रिक्शा , ऑटो रिक्शा में निशुल्क रिफ्लेक्टर लगाएं इससे सड़क पर चलते समय दुर्घटना से ऐसे वाहन से धुंध के समय बचाये जा सके ! महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री ने कहा रिफ्लेक्टर लगाओ दुर्घटना बचाओ अभियान लोगों की मांग पर आगे बढ़ाया गया है जिससे समय-समय पर अभियान के अंतर्गत वाहनों में ज्यादा से ज्यादा निशुल्क रिफ्लेक्टर लगाते हुए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके ! रिफ्लेक्टर लगाओ दुर्घटना भगाओ अभियान में महानगर उपाध्यक्ष विपिन ओझा, हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ,कांस्टेबल कुलदीप सिंह ,कांस्टेबल विनेश कुमार, कांस्टेबल ड्राइवर धुर्वश दीक्षित मुख्य रूप से शामिल रहे।