मथुरा
🟥रिपोर्ट सत्येंद्र यादव

🔻मथुरा –गोवर्धन – गिरिराज महाराज तलहटी के मुकुट मुखारविंद मन्दिर में परम्परागत फाग महोत्सव के तहत नेग के रूप में सेवायतों को फगुआ वितरित किया गया। प्राचीन समय से मन्दिर परिसर में वसंत पंचमी से फाग महोत्सव की शुरुआत होती है जिसमें रोजाना ठाकुर जी गुलाल के साथ मंगलाभिषेक व सांयबेला में रसिया गायन होता है। होली के बाद दसविसा के ब्राह्मण समाज के सेवायत परिवारों द्वारा हुरंगा में लाठियों से होली खेली जाती है। हंसी-ठिठोली की होली के बाद सेवायत परिवारों को स्वागत के रूप में नेग दिया जाता है। इसी परम्परा में मन्दिर रिसीवर उमाकांत चतुर्वेदी द्वारा फ़ाग महोत्सव में हिस्सा लेने वाले जोड़ों को फगुआ बांटा गया। फगुआ रिवाज में सेवायत परिवार की महिलाओं लिए एक साड़ी मिठाई का डिब्बा और पुरुषों के लिए पाइजामा और कुर्ता दिया गया। गोवर्धन में दसविसा ब्राह्मणान के करीब 650 परिवार इस परम्परा का हिस्सा बनते हैं। इस अवसर पर सेवायत राजू ठेकेदार, मनोज शर्मा, श्याम मास्टर, सुनील शर्मा, छलिया, धीरज शर्मा, रामखिलाड़ी शर्मा, मन्दिर मैनेजर चन्द्रविनोद कौशिक, बंशीलाल, गजेंद्र फौजदार आदि मौजूद रहे।