💢जी पी दुबे
संवाददाता
97210 711 75

*नगर पुलिस द्वारा 5 वारंटी तथा पैकोलिया पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

🛑बस्ती 11 जुलाई पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी के निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय कुमार चौहान के प्रर्वेक्षण में थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक शशि शेखर सिंह, फखरे आलम, अनस अख्तर तथा पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश के अंतर्गत पांच वारंटी को उनके घर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया |
अभियुक्त अखिलेश पुत्र किशोरे, राज बहादुर सिंह पुत्र आसमान सिंह, हरीनाथ पुत्र शंभू नाथ, सबरजीत पुत्र मोहरी तथा चंद्रभान यादव पुत्र पति राम यादव को गिरफ्तार किया गया |
अभियुक्त चंद्रभान यादव द्वारा 5 जुलाई को सीजीएम कोर्ट द्वारा रीकॉल की प्रति दिखाने के बाद तस्दीक के उपरांत उसको छोड़ दिया गया |
अभियुक्तों के ऊपर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया |

पैकोलिया पुलिस ने थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक विजय प्रकाश दीक्षित तथा पुलिस टीम के साथ थाना पैकोलिया पर पंजीकृत दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया|
आरोपी सुनील पुत्र बासुदेव निवासी पैकोलिया बरुआ पार थाना पैकोलिया बस्ती के ऊपर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया |