– प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अर्जुन मंडल की मौजूदगी में कराया गया चुनाव

🟥डॉ शशि कांत सुमन

🔴मुंगेर। राजद के संगठनात्मक चुनाव अभियान के तहत शुक्रवार को मुंगेर सदर प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव नौवागढ़ी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में कराया गया। सदर प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में अर्जुन मंडल तथा सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में शशि आनंद अलबेला की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की उपस्थिति नगण्य देखने को मिली। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अर्जुन मंडल तथा सहायक निर्वाचन पदाधिकारी शशि आनंद अलबेला ने चुनावी प्रक्रिया शुरू कराया। मुंगेर सदर प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए नौवागढ़ी चंदन नगर निवासी अशोक चौधरी ने अपना नामांकन निर्वाचन पदाधिकारी के सामने रखा। विरोध में किसी भी सदस्यों के द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किए जाने के बाद प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अर्जुन मंडल ने अशोक चौधरी को मुंगेर सदर प्रखंड राजद का निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया। निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित किए जाने के उपरांत कार्यकर्ताओं ने निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष अशोक चौधरी को फूल माला पहनाकर अभिवादन किया। निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अशोक चौधरी ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने जो आशा और विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगें। मौके पर राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष यादव, मणि कुमार अकेला, बप्पी मंडल, सहित अन्य लोग मौजूद थे।