देवरिया (सू0वि0) 27 अक्टूबर।* 28 अक्टूबर की सायंकाल को चीनी मिल ग्राउंड पर दीपावली मेले का उद्घाटन माननीय कृषि मंत्री द्वारा किया जाएगा। मेला 4 नवंबर तक चलेगा। मेले के दौरान विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधिया आयोजित होंगी। मेले में दीपावली पर्व से जुड़े विभिन्न उत्पाद लोगों के लिए उपलब्ध होंगे। साथ ही जनहित में विभिन्न सरकारी विभाग अपने स्टॉल लगाएंगे।

सूचना विभाग देवरिया।