विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
देवरिया –
आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी देवरिया जनपद की पार्टी कार्यालय पर समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन ने बूथ स्तर की कमेटियों के साथ पार्टी के दिशा निर्देशों को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए जिम्मेदारियों से पदाधिकारीयो को अवगत कराया।
बैठक।में
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश चुनाव सह प्रभारी विवेक ठाकुर ,क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह,। कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ,देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी,सलेमपुर के सांसद रवीन्द्र कुशवाहा राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद , विधायक काली प्रसाद ,विधायक डॉक्टर सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठेलाल निगम, क्षेत्रीय मंत्री श्री हरिशरण कुशवाहा , जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अलका सिंह उपस्थित रही,बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री अंतर्यामी सिंह जी ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में बरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।