रविन्द्र सिंहरायबरेली। रायबरेली का स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता का एक मासूम शिकार हो गया।

गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के कुर्मियां खेड़ा में एक झोलाछाप डॉक्टर की वजह से एक मासूम की जान चली। परिवार साधारण बुखार का इलाज कराने झोलाछाप डॉक्टर के पास पहुंचा था। बताया जा रहा है कि झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही 7 साल की मासूम संगीता को उल्टी होने लगी। उल्टी होते ही मासूम बेहोश हो गई जिसके बाद उसकी जान चली गई।

मासूम की जान जाने के बाद परिजनों ने हंगामा किया तब मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। विजय मेडिकल स्टोर पर फर्जी तरीके से झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा था।

इसके पहले भी गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र में प्राइवेट फर्जी अस्पताल में एक बालक की दर्दनाक मौत हो चुकी है।