✍️जनपद बदायूॅ प्रभारी- विवेक गुप्ता की रिपोर्ट/*

👉 महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी के खेल मैदान में जनपदीय स्काउट गाइड रैली का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। अतिथियों ने मार्च पास्ट के दौरान सलामी दी।

मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी शक्ति को पहचानें निराशा और हताशा को उखाड़ फेंके अपनी क्षमताओं और शक्ति पर विश्वास करें। अध्यक्षता कर रहे स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चन्द्र सक्सेना ने कहा कि स्काउटिंग कला में सद्गुणों की अपार संपत्ति है। इसे पाने वाला युवा देश का सर्वश्रेष्ठ नागरिक बन जाता है। अनुशासित जीवन से नया इतिहास रचता है। विशिष्ट अतिथि बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने कहा कि युवा वह हैं। जिसमें ऊर्जा, शक्ति, उत्साह और उमंग हो। समाज और देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें। विशिष्ट अतिथि जिला मुख्य आयुक्त डॉ. वीरपाल सिंह सोलंकी ने कहा कि स्काउटिंग के ज्ञान से बच्चे राष्ट्र के श्रेष्ठ नागरिक बनकर उभर रहे हैं। प्रधानाचार्य एवं रैली संयोजक संजीव कुमार तोमर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
———–वर्दी, कलर पार्टी और मार्च पास्ट की प्रतियोगिताएं हुई। निर्णायक जिला संगठन कमिश्नर गाइड सीमा यादव, कमलेश, कंचन सक्सेना, प्रीएलटी शिवोहम, जिला स्काउट मास्टर बेसिक सुदेश चंद्र मिश्रा, वरिष्ठ स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य, मनोज कुमार सिंह, विकास कुमार, ज्योति सक्सेना, कामेंद्र कुमार शर्मा, डॉ जुगल किशोर, नाहिद अंसारी, सरोजिनी गुंजियाल रहीं। —— मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने स्काउट ध्वज फहराया। मंचासीन प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना, विशिष्ट अतिथि बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला मुख्यायुक्त डॉ. वीपी सिंह सोलंकी ने सलामी दी। मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली की कलर पार्टी ने ध्वज शिष्टाचार कराया। मार्च पास्ट के दौरान अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल इंटर कॉलेज और कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर के स्काउट्स ने रैली की बैंड से अगुवाई की। विशेष प्रदर्शन में दाताराम मेमोरियल इंटर कॉलेज असरासी के 50 से अधिक बच्चों ने पीटी, लेजिम डम्बल में शानदार प्रदर्शन किया। अशर्फी देवी इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना, प्रादेशिक नृत्य और महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने स्वागत गीत, ग्रुप डांस, एकल नृत्य की शानदार प्रस्तुति। ——————–रैली में प्रतिभाग करने वाली स्काउट वर्ग में ब्लॉक बेसिक स्काउट में कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर बिसौली। तहसील माध्यमिक जूनियर वर्ग में एनए इंटर कॉलेज बिल्सी। तहसील माध्यमिक सीनियर में मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली, प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान, एनए इंटर कॉलेज बिल्सी, राधे लाल इंटर कॉलेज कछला, केएम इंटर कॉलेज इस्लामनगर, मुन्ना लाल इंटर कॉलेज बजीरगंज, रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मईबसई, नगर माध्यमिक जूनियर में महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज उझानी, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उझानी। नगर माध्यमिक सीनियर कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज बदायूं, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं, राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं, महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उझानी। नगर बेसिक गाइड वर्ग में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छतुईया। नगर माध्यमिक जूनियर में विद्यावती वैदिक इंटर कॉलेज बदायूं, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज बदायूं। नगर माध्यमिक सीनियर अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज उझानी, सिग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूं, विद्यावती वैदिक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदायूं, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज बदायूं, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं, महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज उझानी। तहसील माध्यमिक जूनियर में आर्य कन्या इंटर कॉलेज बिल्सी।
तहसील माध्यमिक सीनियर में प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान, संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गंनगोला दातागंज। ब्लॉक बेसिक में कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर रहे। संचालन जिला संगठन कमिश्नर मो.असरार, कुलदीप उपाध्याय, श्रीमती विधु ने किया।
इस अवसर के दौरान जिला सचिव आलोक पाठक, पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा, सत्यपाल गुप्ता, शिवदत्त शर्मा, रत्नेश सक्सेना, विजय वीर, शैलेंद्र यादव, मुकेश बाबू शर्मा, मिथिलेश यादव, रजनी शर्मा, विश्राम सिंह यादव, नूतन रानी, मो. नावेद खा, सत्येंद्र प्रकाश, भूप सिंह राठौर, जितेंद्र पाल, मिथिलेश यादव, रजनी शर्मा, नरेश चंद्र गुप्ता, रीता गंगवार, तिथि गंगवार, देजीफैजल, मधु यादव, कालीचरण यादव, राजेश कुमार गुप्ता, सुशील सक्सेना, रामप्रसाद सौरभ, श्रवण कुमार थरेजा आदि लोग उपस्थित रहे।