🔴उमानाथ यादव

🧿- रायबरेली-अटेवा पेंशन बचाओ मंच, रायबरेली की एक महत्त्वपूर्ण बैठक सुपर 30 क्लासेज़ निकट रिलायंस ट्रेंड्स डिग्री कॉलेज चौराहा में आयोजित की गई।

जिसमें ज़िला एवं ब्लॉक पदाधिकिरियों की उपस्थिति में ब्लॉक एवं ज़िला के विभिन्न पदों पर पेंशन विहीन साथयों को मनोनीत किया।

ज़िला कार्यकारिणी से संयोजक इरफान अहमद, महामंत्री राजकुमार गुप्ता, संरक्षक राजेश यादव, कोषाध्यक्ष अंजनी मौर्य, मीडिया प्रभारी मोहम्मद नसीम, प्रवक्ता मयंक वर्मा ने कहा पेंशन विहीन साथियों की अटेवा संघर्ष में निरन्तर सक्रियता को देखते हुए सन्दीप सिंह जी ज़िला मन्त्री, सतीश

चौरसिया को अमावां ब्लॉक अध्यक्ष, रामेन्द्र यादव को ब्लॉक महामन्त्री, गणेश को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, प्रवेश यादव को ब्लॉक मीडिया प्रभारी का दायित्त्व सौंपा गया है। पुरानी पेंशन बहाली आन्दोलन को इस कार्यकारिणी विस्तार से निश्चित ही एक नई ऊर्जा एवं मज़बूती मिलेगी। 01 अक्टूबर

को दिल्ली की पेंशन शंखनाद महारैली ने शिक्षक कर्मचारियों में यह विश्वास सुदृण कर दिया है कि पुरानी पेंशन को बहाल किए बिना कोई भी पार्टी सत्ता तक नहीं पहुँच सकेगी।
सलोन संयोजक योगेन्द्र यादव, सलोन महामन्त्री सर्वेश पटेल, सतांव संयोजक अविनाश यादव, अब्दुल मन्नान, अश्वनी कनौजिया ने कहा पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण की समाप्ति आज पूरे देश में

शिक्षक कर्मचारियों का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है। आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में शिक्षक कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए वोट फ़ॉर ओपीएस अभियान चलाकर अपने आन्दोलन को आगे बढ़ाएँगे।
आज की मीटिंग में चद्रकान्त त्रिपाठी, घनश्याम, महेन्द्र कुमार, नरेन्द्र सिंह, आशुतोष, तुलसीराम आदि पेंशन विहीन साथियों ने भी प्रतिभाग किया।