जिला वन पदाधिकारी, बेगुसराय ने नहीं उठाया फ़ोन

✍️ANA/Indu Prabha

🟥खगड़िया बिहार। ज़िला मुख्यालय के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 12 गांधी नगर स्थित अवकाश प्राप्त अपर समाहर्ता बोढन मेहता भवन के बगल में एक मुखिया के भवन पर कुछ अजूबा प्रवासी पक्षी बैठा है। उसी भवन में रह रहे ललित सिंह द्वारा दी गई सूचना के आधार पर

 

 

बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा पक्षी को देखने पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगल बगल के पेड़ पर और भी कई रंग बिरंगी पक्षी है जिसकी आवाज दूसरे किस्म की निकलती है। डॉ वर्मा ने उक्त जानकारी ज़िला वन पदाधिकारी, बेगुसराय को फोन पर देना चाहा, पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, समय लगभग दिन के साढ़े ग्यारह हो रहा था। तत्पश्चात डॉ वर्मा ने खगड़िया वन विभाग के रेंजर को फ़ोन किया। उन्होंने फ़ोन रिसीव किया। पूरी जानकारी से अवगत हुआ। रेंजर के अनुसार , मैं विभागीय कर्मी को स्पॉट पर भेज रहा हूं। वन कर्मी पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।