मथुरा
✍️रिपोर्ट सत्येंद्र यादव

🔴मथुरा- जनपद में विभिन्न स्थानों पर आम आदमी पार्टी द्वारा तिरंगा शाखाओं का आयोजन किया गया तथा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा देश की शान तिरंगा को नमन करके राष्ट्रगान गया औऱ डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान एवं समाज के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा की साथ ही देश, प्रदेश एवं जनपद की स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा की गई ।मथुरा जनपद में तिरंगा शाखाओं के शुभारंभ ब्रजप्रान्त अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ ह्रदेश चौधरी एवं शाखा प्रमुख विजय सिंह के द्वारा किया गया।इसी क्रम में मथुरा शहर सहित विभिन्न कस्बों, गांवों में भी तिरंगा शाखाओं का आयोजन किया गया। तिरंगा शाखा विशुद्ध सामाजिक संगठन है जिसके द्वारा भारतीय समाज में संविधान के अनुसार सामाजिक भाईचारा, समता, स्वतंत्रता आदि के लिए कार्य किए जाएंगे तथा इसे पार्टी की गतिविधियों से पूर्णतः दूर रखा गया है। आज की तिरंगा शाखाओं के क्रम में मुख्यरूप से पार्टी के कार्यालय नगला शिवजी, ए टी वी मथुरा पर शाखा प्रमुख विजय सिंह (रिटायर्ड सब स्पेक्टर) के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमें मुख्यरूप से आम आदमी पार्टी की बृज प्रान्त अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ ह्रदेश चौधरी व पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला सहप्रभारी रवि प्रकाश भारद्वाज, नरेश चौधरी, भगत सिंह ,मंगल नरवार , बनवारी लाल भरंगर ,सरोज देवी,राधा देवी,ममता देवी, एडवोकेट गिर्राज कटारा जी आदि ने भाग लिया।
जनपद की सभी शाखाओं में सैकड़ो शाखा सेवियों ने हिस्सा लेकर देशभक्ति के लिए एक सुर में राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा को प्रदर्शित किया।नगर के वार्ड-37,51 सहित अन्य वार्डो के शाखा प्रमुख अंसार अल्वी, पवन विश्व बन्धु , प्रशांत डागौर, शोभित प्रजापति, मोहित साहू, नीरज शर्मा जतीपुरा गोवर्धन में संतोष कौशिक, निर्मल कौशिक, हेमन्त शर्मा, लोरियांपट्टी में चौधरी योगेश कुमार, विपिन कुमार नौहझील में कीरत सिंह ने शाखा लगाकर समाज में समान्ता का संदेश दिया।