अवनीश शाक्य

मैनपुरी/एलाऊ – विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार शाम 4 बजे जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया | बैठक में जिला कार्य अध्यक्ष सुमित चौहान व संगठन मंत्री सुशील यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के विस्तार पर चर्चा की | ग्राम पंचायत स्तर एवं न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत कर प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक प्रमुख व्यक्ति बनाना व न्याय पंचायत स्तर पर भी एक व्यक्ति को प्रमुख बनाना तथा उक्त लोगों की कार्यकारिणी का गठन करना एवं जन-जन तक राम के नाम को पहुंचाना ही हमारा मूल उद्देश्य है | बैठक में जागीर ब्लाक प्रखंड से रॉकी दुबे को अध्यक्ष मनोनीत किया गया | रॉकी दुबे ने बताया संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा कर्तव्यों का पूर्ण रुप से पालन करूंगा | इस अवसर पर रॉकी चौहान,विपिन शर्मा,विशाल शाक्य,रामा दार शर्मा,गौतम यादव,पंकज अग्निहोत्री,शिव कुमार शाक्य आदि लोग मौजूद थे |