सुहेल अहमद की रिपोर्ट :

बस्ती/ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बस्ती महोत्सव का उद्घाटन करने बस्ती पहुंचे, तीन दिवसीय महोत्सव का उन्होंने उद्घाटन किया, उद्घाटन के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नान पटोले के बयान पर हमलाबोला।[KGVID]https://newsamacharplus.com/wp-content/uploads/2021/02/VID-20210219-WA0062.mp4[/KGVID]बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नान पटोले के उस बयान पर हमला बोला जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार को धमकी दी थी, उन्होंने कहा था की बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दाम पर अगर यह लोग नहीं बोलेंगे तो महाराष्ट्र में इन के फिल्मों की सूटिंग और प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा, बीजेपी अध्यक्ष ने इस बयान को उलूल जुलूल बताया, उन्होंने कहा की कांग्रेस सपा, बसपा, शिवसेना क्या बोले इस की चर्चा नहीं करनी चाहिए, हमने सपा बसपा को यहां भी देखा है, उन के राज में कैसा विकास था, क्या उन की दिन चर्या थी, जब ये सब पार्टियां आती है तो खानदान मिल कर देश और राज्य को लूटते जब मोदी जी और योगी जी आते हैं तो गरीब का कल्याण करते हैं, कैसे समाज सुधरेगा, कैसे विकास होगा अगर यह सीखना है तो मोदी जी और योगी जी से सीखना चाहिए, ऊल जुलूल का इस्टेटमेंट देना तो बाकी लोग देते रहते हैं, वो क्या स्टेटमेंट देते हैं वो जाने उन का काम जाने मेरा काम है उत्तर प्रदेश के अंदर जो दायित्व है सरकार और संगठन मिल कर गरीबों की सेवा करना, किसी गुण्डा बदमाश का सहयोग नहीं करते।[KGVID]https://newsamacharplus.com/wp-content/uploads/2021/02/VID-20210219-WA0063-1.mp4[/KGVID]
स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्तार अंसारी को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि जो बदमाश एके 47 लेकर निकलते थे, बेटियों का अपहरण करते थे, योगी सरकार में एके 47 लेकर निकलने वालों के घरों और संपत्तियों पर योगी सरकार का बुलडोजर चल रहे हैं, कोई रोक नहीं सकता है, गुंडे माफिया आज त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे हैं और पंजाब में शरण पा रहे हैं।[KGVID]https://newsamacharplus.com/wp-content/uploads/2021/02/VID-20210219-WA0064-1.mp4[/KGVID]