देवरिया से मृत्युंजय विशारद की रिपोर्ट,

देवरिया  / 18 मार्च त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ब्यूह रचना के तहत भाजपा द्वारा अपनी कार्ययोजना व रणनीति को अंजाम देना शुरू कर दिया गया है।
भाजपा के मंत्री, विधायक , सांसद व अन्य नेता, कार्यकर्ता न्याय पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से जन सम्पर्क तेज कर दिया है।
जिला योजना समिति एवं चौपाल कार्यक्रम के तहत जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीराम चौहान का आगमन जनपद में हुआ।तय कार्यक्रम के तहत प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने सदर विधानसभा क्षेत्र देवरिया के विकासखंड गौरी बाजार के ग्राम खैराबनुआ, रुद्रपुर के ग्राम कन्हौली, और भटनी के अहिरौली ग्राम में चौपाल कार्यक्रम को संबोधित किया।
अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि आज देश में मोदी व प्रदेश में योगी का सपना साकार हो रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक रूप से प्रगति हुई। चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो। देश में प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के सफल प्रयासों से उत्तर प्रदेश के गांवों की तस्वीर बदल गई। हरे भरे खेत खलियान, पक्के आवास में रसोई गैस पर खाना पकाती महिलाएं, बिजली की रोशनी से युक्त गांव की सड़कें, स्कूलों में स्वच्छ जल, बच्चों के पढ़ने लिखने की समुचित व्यवस्था, और हाइवे को जोड़ती प्रत्येक गांव में बनी पक्की सड़कें और गांव में ही सभी समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था, उत्तर प्रदेश सरकार के सुशासन की तस्वीर है।
उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यों से राज्य को एक नई पहचान मिली। सरकार के अथक प्रयासों एवं उच्च कोटि के नीतियों से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। प्रत्येक गांव की दशा और दिशा बदल रही। सभी गांव में मूलभूत सुविधाये सुलभ हो रही हैं। यह सभी उत्तर प्रदेश सरकार की विकास को व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की मूलभूत सुविधाओं एवं सभी संसाधनों को उपलब्ध कराना सरकार का उद्देश्य है।
उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि इन विगत 4 वर्षों में 45.44 लाख गन्ना किसानों को 123 लाख करोड़ का भुगतान किया गया। देश के कुल चीनी उत्पादन में लगभग 50 फ़ीसदी हिस्सेदारी तय हुई। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के 97.663 स्वयं सहायता समूह एवं उनके संगठनों को 445.92 करोड रुपए की धनराशि खातों में भेजी गई। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत प्रदेश के 40 लाख लोगों को आवास उपलब्ध हुआ। बच्चों के खेलने के लिए जिम एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए 7 हजार करोड़ व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 369 करोड रुपए से आवासों का निर्माण हुआ।
धान और गेहूं के मद में किसानों को 62 हजार करोड़ का भुगतान किया सरकार ने। 25 लाख से ज्यादा धान किसानों को भुगतान का रिकॉर्ड है।
गांव गांव में उज्जवला गैस योजना से 1.47 करोड़ गैस कनेक्शन दिया गया।
गरीब बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, शौचालय योजना चलाकर गांव गांव में 2.28 करोड़ शौचालयों (इज्जत घर) का निर्माण कराया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है।
श्रीराम चौहान ने अन्य कई नई योजनाओ को भी चौपाल के माध्यम से ग्राम वासियों और उपस्थित लोगों को बताया।
उन्होंने सरकार की योजनाओं का बेहतर संचालन आम लोगो का विश्वास सरकार के प्रति बढ़ाया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मजबूत माहौल बनाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव गांव व जन जन तक इन योजनाओं को पहुँचाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के सभी विभाग अथक परिश्रम कर सफलताएं अर्जित कर रहा है। विद्युत विभाग की विभिन्न समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इसका उन्होंने आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि बिजली के जर्जर तार बदले जा रहे हैं। विद्युत बिल ठीक होने की व्यवस्था बनाई जा रही। समस्याओं का निपटारा किया जाएगा कैंप लगाए जाएंगे। जनपद में शिक्षा और स्वास्थ्य में सरकार की इक्छा के अनुरूप व्यापक सुधार हुआ है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अंतर्यामी सिंह ने चौपाल में आए सभी लोगों का आभार प्रकट किया।

चौपाल के अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता एवं संचालन जिला पंचायत संयोजक पूर्व महामंत्री कृष्णा नाथ राय ने किया।

मुख्य विकास अधिकारी शिवशर्णप्पा जी एन, उप जिलाधिकारी रुद्रपुर संजीव उपाध्याय, सीओ रुद्रपुर अंबिका प्रसाद, भाजपा जिला महामंत्री रामाशीष प्रसाद मौर्य, निर्मला गौतम, रामाज्ञा चौहान, अरविंद पांडे, मीडिया प्रभारी सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, अंगद मणि त्रिपाठी, अंबिकेश पाण्डेय, अमित सिंह बबलू, नीरज राय गुड्डन, डॉ कामेश्वर सिंह, मंडल महामंत्री विजय सिंह, महेंद्र राय, धर्मेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित रहे।