डॉ शशि कांत सुमन

मुंगेर। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुंगेर की एक बैठक कुमार पैलेस सफियाबाद में प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार सम्राट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही धन्नामल को मुंगेर जिला का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही संगठन में अनुशासन पालन नहीं करने के आरोप में प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार विद्यार्थी, प्रदेश सचिव सुनील कुमार गुप्ता को पद से हटा दिया गया। बैठक में सदस्यता अभियान जोर शोर से चलाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही आगामी जुलाई महीने में राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराज अहमद के आगमन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में इंडियन एसोसिएशन के संरक्षक विजय आनंद ने संगठन को मजबूत करने के लिए ट्रस्ट बनाने का प्रस्ताव के साथ ही एक पाक्षिक समाचार पत्र निकालने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार सम्राट ने संगठन को मजबूत बनाने बल दिया । मौके पर प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ शशि कांत सुमन, जिलाध्यक्ष लाल मोहन महाराज,प्रदेश महासचिव के एम राज, मनीष कुमार , सैफ अली, लखीसराय जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, राज कुमार बजाज, राजेश कुमार ठाकुर, दीपक कुमार, रवि कुमार, आदित्य कुमार, सिकंदर सहित अन्य उपस्थित थे।