उझानी–जनपद- (बदायूं) से विवेक गुप्ता की रिपोर्ट:-

उझानी बदायूं– राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बरेली मंडल उपाध्यक्ष नज़र प्रधान की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार उर्फ़ धारा ने नई कार्यकारणी का गठन किया गया।बदायूं मैरिज हाल में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्राम जाहिदपुर के प्रधान चंद्रकेश यादव को प्रधान संगठन का दहगवां ब्लॉक अध्यक्ष नामित किया गया बैठक के दौरान बरेली मंडल उपाध्यक्ष नज़र प्रधान ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समस्त ग्राम प्रधानों को एकजुट करना है। इसके लिए वह तेजी से काम कर रहे हैं। संगठन प्रधानों को अधिकारियों के उत्पीड़न से मुक्त कराने का काम करेगा। इसके अलावा प्रधान शासनादेशों को ध्यान में रखते हुए तथा अपने दायित्व को समझते हुए ईमानदारी से कार्य करें। साथ ही वह ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के तौर पर समाधान कराएं। जिसके लिए वह प्रधान बने हैं। जल्द ही जिले में कार्यकारिणी का गठन पूरा कर लिया जाएगा। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार उर्फ़ धारा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर हरिओम मिश्रा सुभाष सिंह, लताफत हुसैन, कुंवरपाल, रनवीर, जयदीप, राजेश कुमार आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।