अम्बेडकर नगर। कोरोना के पुनः बढ़ते प्रकोप के कारण सरकार की तमाम गाइड लाइनों के बीच इस बार होली काफी शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई। जिले में कहीं से भी होली को लेकर किसी विवाद की खबर नही मिली। इतनी शांति पूर्ण होली का श्रेय भी पुलिस और प्रशासन को जाता है। दूसरों की होली ठीक से सम्पन्न हो इसके लिए पुलिस की जबरदस्त तैयारी भी रही और जब सोमवार को होली सकुशल सम्पन्न हुई तो उसके बाद पुलिस अपने रंग में रंगी नजर आई।
यह नजारा है जिले की कोतवाली टांडा का, जहां मंगलवार को सुबह से सारे पुलिस के जवान मस्ती में डूब गए और ऐसी कपड़ा फाड़ होली खेली की लोग देख कर दंग रह गए।
*डीजे की धुन पर जमकर किया अर्धनग्न नृत्य*
विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवानों के साथ पुलिस फुल मस्ती में दिखी। डीजे पर बजट भोजपुरी और हरियाणवी गीतों पर सारे पुलिस कर्मी अर्ध नग्न हालत में जमकर थिरक रहे थे। यहां तक कि कोतवाल संजय पांडेय भी डांस किये। बाकी दरोगा, दीवान और सिपाही के शरीर के ऊपरी हिस्से पर एक इंच भी कपड़ा नही बचा था। बगल में ठंडा तहसील परिसर में भी कोतवाल के नेतृत्व में वकीलों के साथ पुलिस ने जमकर होली खेली।
[videopack id=”5864″]https://newsamacharplus.com/wp-content/uploads/2021/03/VID-20210330-WA0004.mp4[/videopack]