इंसानियत- 44 घण्टे से भूखे यात्रियों को युवाओं ने कराया भोजन
– मदद पाकर भावुक हुए यात्री, कहा शुक्रिया
– दो दिन से चुरेब कस्बे में खड़ी थी खराब बस, पुलिस भी नही किया कर रही मदद

संतकबीरनगर
लॉकडाउन खुलनें का संकेत मिलते ही गरीब अपनी रोटी खोजने मिलते के लिए अन्य प्रांतों में जाना शुरु कर दिया इसी क्रम मे बिहार से मजदूरों को पंजाब ले जा रही एक निजी एसी बस गुरुवार की सुबह चुरेब कस्बे के पास खराब हो गई। बस की मरम्मत ना होने की वजह से यात्रा कर रहे मजदूरों ने खूब हंगामा किया। पुलिस भी पहुंची मगर उनकी कोई मदद नही हो पाई। कहीं से मदद ना मिलता देख चुरेब कस्बे के युवा इंसानियत दिखाते हुए 44 घण्टे से भूख और नींद से बेहाल 112 लोगों की मदद में जुट गए। विकास उपाध्याय की अगुआई में युवाओं ने चंदा लगाकर कर यात्रियों के खाने पीने की व्यवस्था की। युवाओं का जोश और मदद देखकर कुछ यात्री भावुक हो गए। और मददगारों को धन्यबाद कहा।
विकास उपाध्याय ने कहा कि उन्हें किसी ने बताया भूख से बेहाल यात्री कस्बे के लोगों से मदद मांग रहे हैं। जब वह बस के पास पहुंचे तो यात्रियों की दशा देख कर बहुत दुःख हुआ। उन्होंने तत्काल अपने युवा साथियों से बात की और चंदा लगाकर कर मदद में जुट गया। पहले यात्रियों के लिए बिस्किट पानी की व्यवस्था कराई गई। उसके बाद उनके लिए भोजन सामग्री और भोजन बनाने की व्यवस्था कराया गया। जिसके बाद युवाओं और यात्रियों ने मिलकर भोजन बनाया। अविनाश चौधरी, अरसद, आकाश त्रिपाठी, गंगाराम, कृष्ण कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, शिव, भोलू यादव, प्रदीप अग्रहरी, सुंदरम गुप्ता, बलिंदर मौर्य सहित कई अन्य युवाओं ने मदद में हिस्सा लिया।यात्रा कर रहे पप्पू कुमार ने बताया कि बीती रात करीब 2 बजे जब नींद से बेहाल सभी लोग झपकी ले रहे थे। उसी बीच बस का डाइवर फरार हो गया। डाइवर के फरार होने से उन्हें और मुसीबत हो रही है। आगे की यात्रा कैसे होगी कुछ पता नही है। चन्दन और वीरेंद्र ने बताया कि बिहार के अरड़ीया जिले में ट्रेवल्स एजेंसी वाले ने सभी लोगों किराया जमा करा लिया था। अब उन सभी के पास किराया नही है। और कोई उनकी मदद भी नहीं कर रहा है। इस मामले में पुलिस भी कोई मदद नही कर रही है। यात्रा कर रहे मो0 रुसेद, आलम, चन्दन, वीरेंद्र कुमार, नन्दन कुमार सुबोध, अरसद आलम, सीताराम, पुर्निया जिले के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं।विकास उपाध्याय के दबाव पर ट्रेवल्स एजेंसी ने भेजी दूसरी बस आई 44 घंटे बिताने के बाद यात्रियों की यात्रा फिर हुई शुरू यात्रियों ने लोगों को दुआएं देते हुए कहा अलविदा।[videopack id=”8694″]https://newsamacharplus.com/wp-content/uploads/2021/06/VID-20210605-WA0140.mp4[/videopack] चूरेब के स्थानीय लोगों को न्यू समाचार प्लस सेल्यूट करता है।