गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी समेत प्रदेश स्तरीय स्तरीय पदाधिकारियों का प्रवास तय हो गया है। इसी क्रम में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह 5 जनवरी मंगलवार को गोरखपुर आ रहे हैं। इसकी जानकारी देते हुए गोरखपुर क्षेत्र के मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन ने बताया पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के सह संगठन मंत्री भवानी सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धमेंद्र सिंह 6 जनवरी को बस्ती और 7 जनवरी को संतकबीनगर आयेंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 6 को सिद्धार्थनगर, 7 को महराजगंज और 16 जनवरी को बलिया का दौरा करेंगे। प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता 11 आजमगढ और 12 जनवरी को मऊ आयेंगे। प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा का 16 जनवरी को देवरिया और 17 जनवरी को कुशीनगर आने का कार्यक्रम तय है।