अलीम खान अमेठी

अमेठी / राज्य महिला आयोग की सदस्या अनिता सचान ने आज अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान जनपद में महिलाओं की चिकित्सीय स्थिति की जमीनी जानकारी लेने, महिलाओं को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन करने एवं कोविड काल में गर्भवती महिलाओं तथा अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार व्यवस्था का अनुश्रवण करने तथा कोविड-19 से बचाव हेतु महिलाओं के टीकाकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी व जिला संयुक्त चिकित्सालय गौरीगंज का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से उनका हाल जाना व उन्हें प्रदान की जाने वाली मूलभूत सुविधाओं खानपान, देखरेख व उन्हें मिल रहे उपचार की जानकारी ली। इसके साथ ही प्रभारी सीएससी अधीक्षक डॉ प्रवीण उपाध्याय से उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों की विशेष देखरेख करने के साथ कॉविड-19 टीकाकरण, पैथोलॉजी, सिटी स्कैन, एक्स-रे, डायलिसिस यूनिट आदि का निरीक्षण कर उनकी क्रियाशीलता, कर्मचारियों की उपलब्धता व अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया। राज्य महिला आयोग की सदस्या ने महिला थाना अध्यक्ष कंचन सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि महिलाओं की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया जाए व दोषियों की गिरफ्तारी कर सख्त से सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि पीड़िताओं को उचित न्याय दिलाया जाए व आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था भी मुहैया कराएं। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी प्रदीप पांडेय, प्रभारी सीएचसी अधीक्षक डाॅ प्रवीण उपाध्याय, डॉ लइकुजुम्मा, डॉ पितांबर कनौजिया, महिला थाना अध्यक्ष कंचन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।