देवरिया 27 जून
प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 78 वें संस्करण को भारतीय जनता पार्टी देवरिया के कार्यकर्ताओं ने बूथों पर रेडियो,टेलीविजन अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से सुना।
जिला पंचायत परिसर स्थित अपने आवास पर मन की बात सुनने के बाद सदर विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के बाद हम सभी को ऊर्जा मिलती है।कई तरह की प्रेरक और करने योग्य जानकारियां भी मन की बात की बात कार्यक्रम में हम सभी को सुनने को मिलती है।आज के मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले कुछ दिन पूर्व दिवंगत हुये सरदार मिल्खा सिंह को याद किया, जो देश की अमूल्य धरोहर थे।उसके बाद उन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में टीकाकरण को जरूरी बताया, जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हर देशवासी का रामबाण है।
पूर्वजिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा जिस विषय पर मन की बात किया जाता है उन विषयों पर हम सभी को चिंतन करना चाहिये तथा आगे उस पर काम करने का प्रयास करना चाहिये।
इस दौरान संजय पाण्डेय,अम्बिकेश पाण्डेय,रामदास मिश्रा,नर्मदा चौहान,नीलरतन जायसवाल,विकास मणि, संदीप सिंह,सतेन्द्र सिंह,संजीव सिंह आदि रहे।
वही पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव ने भटवलिया बूथ पर मन की बात सुनने के बाद कहा कि आज प्रधानमंत्री द्वारा मॉनसून और जल संरक्षण की बात कही गयी और जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि बादल सिर्फ हमारे लिए नहीं, आनेवाली पीढ़ी के लिए भी बरसते हैं।इस बात पर हम सभी को ध्यान देना चाहिये तथा जल संरक्षण कैसे अधिक से अधिक हो इसका प्रयास करना चाहिये।
इस दौरान संजय तिवारी,गोविंद मणि, नन्हे पासवान,रामकृपाल सिंह,अमित तिवारी,सरजू यादव,भोला यादव आदि रहे।
पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा ने बरहज नगर में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनने के बाद कहा कि पीएम ने मन की बात में आज बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाएगा,जो स्वागत करने योग्य है।
इस दौरान अभयानंद तिवारी,अजित जायसवाल,सचिन सिंह,संजय वर्मा आदि रहे।