बस्ती से सुहेल अहमद की रिपोर्ट :

बस्ती / लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के द्वारा 100 फीट ऊंचे राष्ट्र ध्वज का लोकार्पण किया, 100 फीट का राष्ट्र ध्वज अब बस्ती शहर की नई पहचान बन गया है, शहर के शास्त्री चौक पर लोक सभाअध्यक्ष ने रिमोट का बटन दबा कर राष्ट्रध्वज का लोकार्पण[KGVID]https://newsamacharplus.com/wp-content/uploads/2021/02/VID-20210220-WA0055.mp4[/KGVID]
किया, इस के बाद राष्ट्रगान के बाद झंडे को सेल्यूट किया, स्काउट गाइड के 200 बच्चों ने भी लोकसभा अध्यक्ष के साथ झंडे को सेल्यूट किया, इस के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तीन दिवसीय बस्ती महोत्सव में शिरकत किए, इस बार का बस्ती महोत्सव कोरोना योद्धाओं को समर्पित है, लोकसभा अध्यक्ष ने कहा की महोत्सव के माध्यम से हम अपनी संस्कृत, यहां के कलाकारों, और यहां पर जिन लोगों ने शहीद होकर कुरबानी दी उन को जब हम याद करते हैं तो गौरव महसूस होता है, संस्कृत,कला, यहां की काष्ठ हस्थ कला देश के तमाम कोने में पहुंचे इस के लिए सोंच समझ कर इस महोत्सव को करने का विचार किया, [KGVID]https://newsamacharplus.com/wp-content/uploads/2021/02/VID-20210220-WA0056.mp4[/KGVID]
जनपद में आने के बाद ऐसा लगता था की प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ यहां से निकट संतकबीर दास जी का निर्वाण स्थल हो चाहे घाघरा और सरयू नदी के तट पर गुरू वषिश्ठ जी का आश्रम हो ये धरती एक ऐसी धरती है जहां भगवान राम पैदा हुए, जिसके लिए राजा दशरथ ने पुत्रेष्ठ यज्ञ किया इस के अलावा उन्होंने कहा की जिस तरह से उत्तर प्रदेश सरकार ने एक जनपद और अपने जनपद का एक उत्पादक वस्तु, ये देश आत्मनिर्भर तब हो पाएगा जब हमारी माटी से पैदा हुआ नौजवान देश के अंदर अपनी उत्पादन वाली वस्तुओं को बेचने का काम करे, ये दिशा आज देश के अंदर बनी है की आत्म निर्भर भारत की तरफ बढ़े, किसी समय हम कच्चे माल के लिए विदेश पर निर्भर हुआ करते थे, लेकिन आज भारत के नौजवानों ने नए वैज्ञानिकों ने  कच्चा माल बनाने का काम किया, अब  भारत अपनी आवश्यक्ताओं को पूरी करता है साथ ही अपनी आवश्यक्ताओं को पूरा करने के साथ देश विदेश में भी अपनी उत्पादक वस्तुओं को बेचने के लिए आत्मनिर्भर बन रहा है। [KGVID]https://newsamacharplus.com/wp-content/uploads/2021/02/VID-20210220-WA0053.mp4[/KGVID]