मृत्युंजय विशारद की रिपोर्ट,

देवरिया / रुद्रपुर क्षेत्र में गोर्रा और राप्ती नदी पर हो रहे बाढ़ बचाव कार्य का निरीक्षण क्षेत्रीय विधायक व राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने अधिकारियों के साथ किया।
क्षेत्र में 100 करोड़ की लागत से बरसात के पानी का निकासी के लिये हो रहे कार्यो की प्रगति का भी निरीक्षण किया।
देश के तीसरे व उत्तर प्रदेश में पहली जगह अमेरिकन तकनीकी से हो रहे कार्य का निरीक्षण करते समय आवश्यक निर्देश भी राज्य मंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया।
तटबंधों के सुरक्षा में लापरवाही क्षम्य नही होगी।कटानरोधी कार्यो को शीघ्र पूरा करने और ठोकरों को और मजबूत करने का निर्देश भी राज्य मंत्री ने दिया।
बंधे पर हो रहे एक-एक कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया और कहा कि अगर कही बैकरोलिंग से कटान की संभावना हो तो उसे रोकने का कार्य व बंधो में बिलों को भी तत्काल भरवाने को कहा। 
मीडिया प्रमुख भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय के माध्यम से बताया कि देश मे तीन जगहों पर तथा उत्तर प्रदेश में रुद्रपुर में अमेरिकी तकनीकी से बंधो के निर्माण तथा द्वाबा क्षेत्र के बरसात के जल को समर वेल से निकालने का काम तेजी से हो रहा है,जिसके समय से पूरा हो जाने पर रूद्रपुर क्षेत्र लाभान्वित होगा।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम संजीव उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख जटा शंकर द्विवेदी,एक्सईएन बाढ़ खण्ड,उषा पासवान,जितेंद्र गुप्ता तथा बाढ़ खंड के अन्य अधिकारी -कर्मचारी रहे।