डॉ शशि कांत सुमन

मुंगेर। शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ प्रभात रंजन ने धरहरा प्रखंड के सारोबाग पंचायत में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सारोबाग पंचायत के खिरोधरपुर आहार का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में खिरोधरपुर आहार का सौंदर्यीकरण करने के लिए मनरेगा के प्रोग्राम पदाधिकारी के पास प्रस्ताव भेजा गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ प्रभात रंजन ने कहा कि खिरोधरपुर आहार का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही आहार के किनारे वृक्षारोपण भी कराया जाएगा। इसके लिए वन विभाग को वृक्षारोपण करने के लिए निर्देश दिया गया है। जल्द ही आहार का सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। स्थलीय निरीक्षण के क्रम में शौचालय का मल मूत्र आहार में बहाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्रामीणों को अविलंब शौचालय का टंकी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर शौचालय का टंकी निर्माण नहीं करने वाले ग्रामीणों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से आहार में गंदगी नहीं फेकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में जल संकट गहराता जा रहा है। इसे सहेजने की जरूरत है। इसके लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है। इसके साथ ही कई ग्रामीणों के द्वारा मास्क नहीं लगाने पर कड़ी हिदायत देते हुए सभी को मास्क लगाने के प्रति जागरूक किए। मौके शिक्षक किशन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।