संत कबीर नगर / सहारा चेरीटेबल ट्रस्ट के द्वारा खिलाड़ीयों के लिए टी-शर्ट लांच किया गया सहारा चेरीटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डा० अखलाक अहमद ने कहा कि शुभ कार्य के लिए लोग किसी सेलेब्रिटी या राजनीतिक लोगों को चुनते हैं। लेकिन सहारा चेरीटेबल ट्रस्ट सन्त कबीर नगर दिवयांगो के मान सम्मान के लिए निरंतर प्रयासरत है। और इसी कड़ी में आत्म निर्भर दिव्यांग दिलीप कुमार ने सहारा चेरीटेबल ट्रस्ट का टी-शर्ट लांच किया। दिव्यांग दिलीप कुमार ने खुद को गौरवान्वित महसूस करते हुए सहारा चेरीटेबल ट्रस्ट का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है।