बस्ती 23जून
कोरोना के विरुद्ध लड़ने के लिए हमें योग आयुर्वेद, यज्ञ व वैक्सीन को प्रमुखता देनी होगी तभी हम तीसरी लहर से बच सकते हैं। इसे हम जितनी जल्दी समझ लें उतना ही हमारे और हमारे समाज के लिए उत्तम रहेगा। यह बातें आज भदेश्वर नाथ शिव मंदिर पर यज्ञ करते हुए वहाँ के नागरिक शिव श्याम ने कही। आर्य समाज द्वारा लगातार गत तैतीस दिनों से कोरोना रोधक यज्ञ अभियान चला रहा है। नागरिक प्रेम प्रकाश शर्मा ने लोगों को समय से वैक्सीन लगवाने व स्वच्छता के लिए जागरूक करते हुए यज्ञ व योग को पर्यावरण के लिए लाभदायक बताया। यज्ञ कराते हुए गरुण ध्वज पाण्डेय व राधेश्याम आर्य ने बताया कि यज्ञ से हवा में फैले वायरस स्वतः नष्ट हो जाते हैं और वातावरण रोगमुक्त होकर ऑक्सीजन से भर जाता है। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज ने जानकारी दी कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर गोपेश्वर त्रिपाठी के नेतृत्व में राम जानकी मंदिर गांधी नगर में यज्ञ का आयोजन किया गया है।
गरुण ध्वज पाण्डेय।