संत कबीर नगर / जनपद के दक्षिणांचल में स्थित महुली कस्बे में साधारण से परिवार में जन्मे डॉक्टर अखलाक अहमद अपने मेहनत और लगन के बदौलत नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।चिकित्सक का पेशा होते हुए भी समाज के लिए दिन रात सोचने वाले और उसको हकीकत में बदलने का हुनर रखते हैं। डॉक्टर अखलाक को अब तक तक सैकड़ों पुरस्कार मिल चुके हैं। जिनमें पूर्वांचल आईकॉन अवॉर्ड भी शामिल है
इसी कड़ी में डॉक्टर अखलाक अहमद को मंगलवार के दिन लखनऊ में अवध रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रसिद्ध सिने अभिनेत्री सारा खान के द्वारा दिया गया ।इस मौके पर प्रमुख सामाजिक व फिल्म हस्तियां के साथ मल्लिका ए अवध श्वेता तिवारी व अनुपम मौजूद रहे। डॉक्टर अखलाक अहमद सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के फाउंडर है और अल शिफा नेचर वेदा क्लीनिक महुली के संरक्षक हैं।
साथ में विश्व संवाद परिषद उत्तर प्रदेश के अंबेसडर भी हैं। इस अवार्ड के मिलने के बाद जनपद संत कबीर नगर का सम्मान बढ़ा है जिसको लेकर लोगों में खुशी का माहौल देखा गया और लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। वही डॉक्टर अखलाक अहमद ने यह अवार्ड पाने के बाद अपने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है।