✍️विनय कुमार गुप्ता
🛑प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया शनिवार को नगर पंचायत पर अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कमलेश कुमार शाही लिपिक राम विनोद शुक्ल तथा सभासदों द्वारा गरीब असहाय और निशक्त निराश्रित जनों को नि:शुल्क कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत रुद्रपुर के सभासद मुन्ना यादव, पंकज पांडे, उत्तम पांडे, अजय जायसवाल और नगर पंचायत के कर्मचारी संदीप मणि मुन्ना सैनी सोनू लाल दुर्गेश निगम अनूप तिवारी तथा विजय निगम धीरेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा द्वारा बताया गया कि कुल 496 लाभार्थियों के मध्य कंबल वितरित किया गया तथा रविवार को भी भी कंबल का वितरण किया जाएगा यह भी ज्ञात हो की नगर पंचायत द्वारा 1200 लाभार्थियों के मध्य कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर यह लक्ष्य और भी बढ़ाया जा सकता है। शर्मा ने कहा कि किसी भी गरीब कमजोर असहाय को कंबल से वंचित नहीं रखा जाएगा उनके लिए नगर पंचायत पूरी तरह से तत्व पर है
![](https://newsamacharplus.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230109-WA0008.jpg)