उझानी– जनपद- (बदायूं) से विवेक गुप्ता की रिपोर्ट:

समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय
बदायू बिसौली में श्री आशुतोष मौर्य जी पूर्व विधायक बिसौली के आवास पर महिला कार्यकारिणी की घोषणा नगर अध्यक्ष निधि गुप्ता महिला सभा बिसौली द्वारा की गई एवं सभी पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत भी किया गया महिला सभा बिसौली की महिलासभा की सभी पदाधिकारियों को बदायूं से चल के आये जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी बदायूं श्री प्रेमपाल सिंह यादव जी द्वारा,श्री आशुतोष मौर्य पूर्व विधायक बिसौली द्वारा,भाभी जी श्रीमती सुषमा मौर्य जी द्वारा एवं जिला अध्यक्ष महिला सभा समाजवादी पार्टी बदायूं श्रीमती संतोष कश्यप द्वारा लेटर वितरित किए गए एवं सभी लोगों ने अपने अपने विचार भी व्यक्त किए जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी बदायूं श्री प्रेमपाल सिंह यादव जी ने संबोधित करते हुए कहा की पार्टी में महिलाओं का जुड़ना समाजवादी पार्टी की 2022 में आने वाली सरकार की ओर इशारा कर रहा है और उन्होंने कहा कि जो सम्मान आदरणीय नेता जी श्री मुलायम सिंह यादव जी आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी आदरणीय श्री धर्मेंद्र यादव जी पूर्व सांसद बदायूं ने महिलाओं का जो सम्मान समाजवादी पार्टी में किया है वहीं सम्मान मैं बदायूं में महिलाओं का करूंगा एवं उनके सम्मान में कभी भी कोई कमी नहीं आने दूंगा!! वही इसी क्रम में श्री आशुतोष मौर्य पूर्व विधायक बिसौली ने संबोधित करते हुए कहा कि निधि गुप्ता जी द्वारा घोषित महिला कार्यकारिणी की मैं तारीफ करता हूं इनके और इनकी कमेटी के जुड़ने से बिसौली विधानसभा में 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में आसानी होगी और और मिशन 2022 को हम आसानी से फतेह कर अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूती प्रदान करेंगे!! इसी क्रम में जिला अध्यक्ष महिला सभा बदायूं श्रीमती संतोष कश्यप जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा निधि गुप्ता जैसी मेहनती महिलाओं की पार्टी को आवश्यकता है जो माननीय पूर्व मुख्य मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के सपने मिशन 2022 को पूरा करने में मेरा सहयोग करेंगे और मेरे सहयोग की किसी भी महिला को अगर जरूरत पड़ती है तो मैं तैयार रहूंगी!! वही इसी क्रम में नगर अध्यक्ष महिला सभा बिसौली श्रीमती निधि गुप्ता जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री प्रेमपाल सिंह यादव जी के अध्यक्ष बनने से समाजवादी पार्टी को एक नई ऊर्जा मिली है और मेरी कमेटी में मैं पूर्व विधायक श्री आशुतोष मौर्या जी एवं भाभी सुषमा मौर्य जी के सहयोग से और आशीर्वाद से ही सभी वर्गों का ध्यान रखने में सफल रही एवम अपनी शानदार कमेटी की घोषणा कर पाई और महिला सभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोष कश्यप जी का मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझे दी है मैं अपनी जिम्मेदारी को और अखिलेश यादव जी के सपने मिशन 2022 को पूर्ण रूप से निभाने के लिए तैयार रहूंगी!!

कांति यादव को नगर महासचिव बिसौली,विमलेश सक्सेना कोषाध्यक्ष,संध्या विधानसभा उपाध्यक्ष,नसरीन विधानसभा उपाध्यक्ष,मीना विधानसभा उपाध्यक्ष,भारती शर्मा विधानसभा सचिव,कामनी नकवी विधानसभा सचिव,बबली विधानसभा सचिव एवं संजीदा विधानसभा सचिव के पद पर मनोनीत की गई।।

इस मौके पर प्रेमपाल सिंह जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी बदायूं, आशुतोष मौर्य पूर्व विधायक बिसौली,संतोष कश्यप जिला अध्यक्ष महिला सभा बदायूं,मधु सक्सेना जिला सचिव सपा,सुषमा मौर्य पूर्व चेयरमैन बिल्सी,मनोहर सिंह यादव विधानसभा अध्यक्ष बिसौली,महेंद्र प्रताप सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य,चंद्रभान सिंह यादव जिला सचिव,प्रभाकर शर्मा जिला सचिव,निहाल मौर्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य,देवेंद्र यादव जिला सचिव,अफरोज शकील पूर्व नगर अध्यक्ष महिला सभा बिसौली मौजूद रहे।।