🟥संत कबीर नगर हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के प्रांगण में 77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए, प्रातः 8:00 बजे एन.सी.सी. एवं स्काउट गाइड सहित हजारों छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य श्री राम कुमार सिंह, उप जिला अधिकारी श्री शैलेश दूबे जी, पुलिस उपाधीक्षक दीपांशी सिंह राठौर,एन.सी.सी. अधिकारी डॉ चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, श्री पुनीत कुमार त्रिपाठी एवं स्काउट अध्यापक रवि प्रकाश श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह सहित अनेको अध्यापकों के नेतृत्व में विशाल प्रभात फेरी निकाली गई जो विद्यालय से प्रारंभ होकर समय माता मंदिर स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए वापस नेहरू चौक एवं बैंक चौराहे पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वापस विद्यालय में पहुंची, तत्पश्चात माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती गुलाब देवी एवं डॉ महेंद्र देव शिक्षा निदेशक माध्यमिक द्वारा प्रेषित संदेश पढ़ा गया प्रातः 10:15 पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम कुमार सिंह एवं मुख्य अतिथि एवं विधान परिषद सदस्य श्री सुभाष यदुवंश द्वारा ध्वजारोहण किया गया राष्ट्रगान के पश्चात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हीरालाल कान्वेंट स्कूल एवं हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के बच्चों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्री सुभाष यदुवंश द्वारा बच्चों को तकनीकी दक्षता हासिल करने एवं इस क्षेत्र में ज्ञान अर्जन लीडर शिप विकसित करने, भारत माता को वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार होने के लिए प्रेरित किया गया प्रधानाचार्य श्री राम कुमार सिंह ने स्वाधीनता आंदोलन के अमर शहीदों सेनानियों के त्याग व बलिदान को याद दिलाते हुए बच्चों को देश की स्वतंत्रता को अक्षुण रखने के लिए संकल्प दिलाया गया एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अर्जित कर देश को आगे बढ़ाने में योगदान देने हेतु संकल्प दिलाया गया, इस अवसर पर विद्यालय के अवकाश प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य श्री राम ललित यादव जी, अवकाश प्राप्त प्रवक्ता मेजर भागी प्रसाद, भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव जी, प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य मिट्ठू लाल रुंगटा जी, वरिष्ठ प्रवक्ता अरुण कुमार ओझा, मनोज कुमार मिश्रा, अभिषेक कुमार सिंह, इंद्रेशधर दूबे,जोखू प्रसाद जी, डॉक्टर राकेश सिंह, संत मोहन त्रिपाठी, सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता संत मोहन त्रिपाठी एवं नरेंद्र नाथ पाण्डेय ने किया, कार्यक्रम समाप्त के बाद विद्यालय के समस्त अध्यापक एन.सी.सी. एवं स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित झाँकी एवं मार्च पास्ट में प्रतिभाग किया, प्रधानाचार्य श्री राम कुमार सिंह के नेतृत्व में एन.सी.सी. एवं स्काउट गाइड के बच्चों ने शहर में मार्च पास्ट कर जिलाधिकारी महोदय को सलामी दी इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री जयप्रकाश जी, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार जी, उप जिलाधिकारी शैलेश दूबे, CO दीपांशी राठौर, जिला विकास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार सिंह जी, एन.सी.सी. ऑफिसर कैप्टन डॉक्टर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी श्री पुनीत त्रिपाठी, स्काउट सचिव श्री रवि प्रकाश श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, अरुण कुमार ओझा मनोज कुमार मिश्रा, संत मोहन त्रिपाठी, मुकेश कुमार सहित सैकडो नागरिक एवं गणमान्य जनों सहित जिले के अधिकारी गण मौजूद रहे।
इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में, कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन श्री जोखू प्रसाद जी के नेतृत्व में किया गया, जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों से हाथ मिलाकर किया।