रिपोर्ट – विवेक जायसवाल
स्थान – बलिया उत्तरप्रदेश
दिनांक – 17-05-2021
दावेदार मनियर ब्लाक छेत्र के जाने माने पप्पू सिंह के अवाश पर एक साथ बैठे ये लोग लगभग 46 की संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। इन्ही की मेहरबानी से मनियर ब्लाक प्रमुख की कुर्सी मिलेगी। आपको बता दें कि मनियर ब्लाक में कुल 79 क्षेत्र पंचायत
निर्वाचित हुए हैं। जिनमें ये 46 बीडीसी सदस्य प्रमुखी के दावेदार पप्पू सिंह को अपने ब्लाक प्रमुख के रूप में चुन विकास की गति देने के नाम पर एक जुट हो गए हैं। सदस्यों की माने तो औपचारिकता मात्र बाकी है|वही 46 बीडीसी सदस्यों के समर्थन वाले प्रमुख पद के दावेदार पप्पू सिंह ने सभी 46 बीडीसी सदस्यो समर्थन मिलने पर
उनको तहे दिल से धन्यवाद किया और कहा इन सभी लोगो के विश्वाश पर हम खरे उतरेंगे और अपने ब्लाक के क्षेत्र के गांव में इस कदर विकाश कराएंगे की अपना मनियर ब्लाक विकाश के नाम पर सबसे ऊपर होगा|आपको बता दे की इस क्षेत्र के माननीयों की बात करें तो यहाँ सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा हैं तो सपा के विधायक राम गोविंद चौधरी हैं ,जो प्रदेश सरकार के नेता प्रतिपक्ष भी हैं।इस क्षेत्र में प्रमुख पद की लड़ाई भी बहुत रोचक होगी। कोरोना काल चल
[videopack id=”7240″]https://newsamacharplus.com/wp-content/uploads/2021/05/VID-20210517-WA0024.mp4[/videopack]
(Byte . कुंवर विजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह प्रत्याशी ब्लाक प्रमुख)
रहा है। यही वजह है कि नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की शपथ नही हुई है। वहीं मनियर के 46 बीडीसी अपने प्रमुख का चुनाव लगभग चुन चुके हैं। हालांकि अभी इनकी शपथ ही नही हो सकी है। शपथ के बाद प्रमुख कौन होगा ये तो समय ही बताएगा |