✍️जी. पी. दुबे
संवाददाता
97210 711 75

🛑बस्ती जुलाई ​ पीडब्लूडी विभाग ने 200 से ज्यादा सड़कें हवा में बनाने के मामले में दो अभियंताओं विनय राम और अरविंद आर्या को बर्खास्त कर दिया है।
उपरोक्त दोनों सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत थे। शासन ने बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है।
गौरतलब है कि वर्ष 2017-18 में बस्ती में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का घपला सामने आया था। जिसमें शासन के बिना स्वीकृत के ही सड़को पर धनरा​शि खर्च कर दिया गया था। इस मामले का खुलासा होने पर जांच में दोषी मिले तत्कालीन अधिशासी अभियंता आलोक रमण को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। अरविंद आर्या एक्सईएन के पद पर प्रमोशन पा चुके थे, जबकि सहायक अभियंता विनय राम इस मामले में निलंबित चल रहे थे। दोनों पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से संबद्ध चल रहे थे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से सहमति मिलने के बाद शासन ने दोनों की बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया।
उधर, इस मामले में 13 अवर अभियंताओं को भी दोषी माना गया है।