जगदम्बा जायसवाल की रिर्पोटजनपद महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र के धानी ढाला सत्यम पैलेस में समाजवादी पार्टी का विधानसभा फरेंदा मे चुनावी शंखनाद करने आये पूर्व कैबिनेट मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि आज पार्टी को बल प्रदान करने के लिए संगठन के कार्यकताओं को एक जूटता दिखाने की जरूरत है।पार्टी के कार्यकर्ता एक सिपाही की तरह घर घर जाकर लोगों को जागृत करें।जिससे आगामी 2022 मे पूर्ण बहुमत के साथ अखिलेश यादव पुनः मुख्यमंत्री बनाये।इस अवसर पर समाजसेवी पंकज श्रीवास्तव को सपा ज्वाइन करने पर पूर्व मंत्री ने माला पहनाकर स्वागत किया।पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि

भाजपा का जनाधार पूरी तरह से खिसक गया है।2022 के चुनाव मे जनता हिसाब लेगी। ग्राम पंचायत एवं जिला पंचायत के चुनाव में इन्होंने हार का सामना किया।इससे ही स्पष्ट हो चुका है उत्तर प्रदेश की जनता पूरी तरह से भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए मन बना चुकी हैं।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा का झंडा लहरायेगा।प्रदेश में बेरोजगारी बढी हैं।उन्हें रोजगार देने का काम समाजवादी पार्टी करेगा।शिक्षामित्रों को नियमित करने का कार्य सपा करेगा।
बेरोजगारी भष्ट्राचार मंहगाई इतनी किसी भी सरकार मे नहीं रही जितना आज लोगों को देखने को मिल रहा है।बलात्कार एवं हत्या जैसी घटना नहीं रुकी हैं।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा नेता/पूर्व विधायक विनोद मणि, जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, सपा नेता राहुल शर्मा, सपा नेता विनोद जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष मदन गोपालयादव सहित बडी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।